bjp candidates arrived
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए भाजपा (BJP) ने अब तक 405 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मंगलवार को पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की अपनी छठी लिस्ट जारी की। इस सूची में राजस्थान के दो नाम शामिल हैं, जबकि इनर मणिपुर सीट से टी. बसंत कुमार सिंह कौ मौका मिला है। इससे पहले रविवार को ही भाजपा की 5वीं लिस्ट आई थी, जिसमें 111 नामों का ऐलान हुआ था।
पहली सूची में भाजपा ने 195 नाम घोषित किए थे और फिर 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद 9 और 16 उम्मीदवारों की तीसरी और चौथी सूची जारी गई। इसके बाद पांचवीं सूची आई थी, जिसमें यूपी से लेकर महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों तक के नाम शामिल थे। इस तरह भाजपा ने अब तक महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों की 405 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story