sansad
चेन्नै (एजेंसी)। तमिलनाडु (Tamilnadu) के इरोड (Erode) से सांसद ए गणेशमूर्ति (MP A Ganeshmurthy) ने रविवार को जहर खा लिया। वह अपने आवास पर बेहोशी की हालत में मिले। कहा जा रहा है कि गणेशमूर्ति ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गणेशमूर्ति को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। एमडीएमके नेता के परिवार का कहना है कि डीएमके (DMK) ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया जिसके बाद वह गंभीर मानसिक तनाव में थे और इस वजह से उन्होंने जहर खा लिया। 2019 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में ए गणेशमूर्ति ने अपने एआईएडीएमके प्रतिद्वंद्वी जी मणिमारन को 2,10,618 वोटों से हराया था। हालांकि, इस चुनाव में एमडीएमके के संस्थापक वाइको ने अपने बेटे दुरई वाइको की उम्मीदवारी पर जोर दिया और यह सुनिश्चित किया कि एमडीएमके को इरोड के बजाय तिरूचि सीट मिले।
ई प्रकाश को टिकट
डीएमके मोर्चे ने ए गणेशमूर्ति की जगह इरोड से युवा नेता के ई प्रकाश को मैदान में उतारा है। प्रकाश को तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) का करीबी माना जाता है।
वाइको ने छिपाई बात
एमडीएमके (MDMK) नेता और वाइको के बेटे दुरई ने कोयंबटूर के निजी अस्पताल का दौरा किया और गणेशमूर्ति से मुलाकात की। हालांकि दौरे के बाद दुरई वाइको ने मीडिया से बात नहीं की। गणेशमूर्ति के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि वाइको ने उन्हें टिकट न दिए जाने सहित बदलाव के बारे में नहीं बताया था। जब टिकट न मिलने की खबर मिली तो वह तनाव में आ गए।
Editorial

Editorial

Next Story