modi
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां (political parties) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। एक तरफ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रचार (Election Campaign) की तैयारियां तेज हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहली चुनावी रैली मेरठ (merath) में होगी। प्र.म. मोदी मेरठ में 30 मार्च को भाजपा (BJP) उम्मीदवार अरूण गोविल के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। दरअसल, इस लोकसभा चुनाव में आरएलडी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
इस गठबंधन में आरएलडी के हिस्से दो लोकसभा सीटें- बिजनौर और बागपत आई हैं। इसके अलावा आरएलडी को एक विधान परिषद सीट भी भाजपा ने दी है। गठबंधन के बाद अब आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे तो वहीं भाजपा के बड़े नेता आरएलडी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस कड़ी में जयंत चौधरी मेरठ में प्र.म. मोदी के साथ नजर आने वाले हैं।
Next Story