psu
मुंबई। उत्कृष्टता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में, महारत्न तेल और गैस पीएसयू हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) (HPCL) ने गवर्नेंस नाउ द्वारा आयोजित 10वें पीएसयू पुरस्कारों में तीन बड़े प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर व्‍यापक मान-सम्‍मान अर्जित किया है। एचपीसीएल के शानदार प्रदर्शन को तीन अलग-अलग श्रेणियों में विधिवत मान्यता प्राप्‍त हुई है:-
स्टार्ट-अप पुरस्कार में निवेश: यह एचपीसीएल द्वारा अग्रणी भूमिका निभाने और लगातार नए विचारों को प्रोत्‍साहित करने के दृष्‍टिकोण को मान्‍यता देता है, जो भारत के बढ़ते स्टार्टअप में योगदान देने की महत्वपूर्ण भूमिका का परिचायक है।
एचआर उत्कृष्टता (समग्र) पुरस्कार: यह एचपीसीएल के उत्कृष्ट मानव संसाधन की कार्य प्रणाली के माध्यम से विश्व स्तरीय कार्यबल बनाने और उद्योग में उत्कृष्टता के लिए मानक स्थापित करने के लिए प्रदान की गई एक शानदार स्‍वीकारोक्‍ति है।

psu
संचार नेतृत्व पुरस्कार (कार्यकारी निदेशक - सीएसआर एवं जन संपर्क निगम संचार को प्रदान किया गया): यह कड़ी प्रतिस्‍पर्धा के बीच अर्जित किया गया पुरस्‍कार है जो संचार के क्षेत्र में एचपीसीएल के कौशल और हितधारकों के साथ सुदृढ़ संबंध बनाने, समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाने में इसके उत्कृष्ट नेतृत्व को उजागर करता है।
गवर्नेंस नाउ पीएसयू पुरस्कार (PSU Awards) देश के निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के महत्वपूर्ण कार्यों को उजागर करते हैं। एचपीसीएल इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को पाकर बेहद सम्मानित और गौरवान्‍वित महसूस कर रहा है। ये सम्‍मान न केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एचपीसीएल के समर्पण को दर्शाते हैं बल्‍कि बड़े पैमाने पर देश में प्रगति और समृद्धि लाने के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक हैं। इस गौरवपूर्ण क्षण में, एचपीसीएल भारत और उससे इतर क्षेत्रों के लिए उज्जवल और अधिक स्‍थायी भविष्य की दिशा में काम करने के अपने दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है।
Editorial

Editorial

Next Story