trupti dimri and vicky kaushal
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एमी विर्क के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस से सवाल किया था कि वो पहले गुड न्यूज सुनना चाहते हैं या बैड न्यूज। अब खुद ही उन्होंने इस सवाल का जवाब दे दिया है।
दरअसल, ये तीनों स्टार्स जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले हैं और उस मूवी का नाम 'बैड न्यूज' है, जिसका एलान सोमवार को हो गया है। फिल्म 'गुड न्यूज' के मेकर्स अब 'बैड न्यूज' लेकर आने वाले हैं। यह पहली फिल्म होगी, जिसमें तीनों स्टार्स एक साथ दिखाई देगें। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। जैसे इससे पहले अक्षय कुमार, कियारा अडवाणी, करीना की 'गुड न्यूज' फैंस को देखने को मिली थी। विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के 5 पोस्टर और एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, "ब्रेकिंग न्यूजः यह बैड न्यूज है।
आप इसके लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि हम भी तैयार नहीं थे। वहीं, पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि इस सोमवार को सिर्फ एक अच्छी खबर ला रहा हूं और वह है बैड न्यूज। मस्ती, मजा और बहुत सारे कन्फ्यूजन से भरे अप्रत्याशित की अपेक्षा करें। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन और लियो मीडिया का ज्वाइंट वेंचर है। ऐसे में फैंस भी अब इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story