✕
राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड में के. सुरेंद्रन ने ठोकी
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी में भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने ताल ठोकी थी और उन्हें उनके ही घर में मात दी थी। अब वायनाड में राहुल गांधी को केरल के बीजेपी प्रमुख नेता के सुरेंद्रन ने ललकारा है।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी में भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने ताल ठोकी थी और उन्हें उनके ही घर में मात दी थी। अब वायनाड में राहुल गांधी को केरल के बीजेपी प्रमुख नेता के सुरेंद्रन ने ललकारा है।
अब देखना दिलचस्प यह होगा कि राहुल गांधी स्थानीय नेता को मात दे पाते हैं या नहीं? लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाई-प्रोफाइल वायानाड निर्वाचन क्षेत्र में केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन का सामना करना होगा। यूं तो वायनाड कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और यहां 2009 से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ही जीत मिलती रही है। राहुल गांधी ने 2019 में यहां से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि राहुल को उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट गंवानी पड़ी थी। अमेठी को कांग्रेस पार्टी की अजेय सीट मान ली गई थी। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल को हराने में कामयाबी हासिल की थी।
इस बार उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्रन के पास केरल के राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस-वाम बाइनरी को चुनौती देने का महत्वपूर्ण कार्य है। कांग्रेस और वामपंथी दोनों ही पार्टी एक राष्ट्रीय गठबंधन में हैं। हालांकि वे इस दक्षिणी राज्य में प्रतिद्वंद्वी भी बने हुए हैं। वर्ष 2019 के आम चुनावों में सुरेंद्रन पथानामथिट्टा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और वाम दलों के बाद तीसरे स्थान पर रहे। वह 2016 का विधानसभा चुनाव मंजेश्वरम से महज 89 वोटों से हार गए थे। उन्होंने 2019 में उपचुनाव भी लड़ा लेकिन वह भी हार गए। सुरेंद्रन को 2020 में भाजपा केरल इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था और वह वर्षों पहले सबरीमाला में युवा महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध और प्रदर्शन का चेहरा बने थे सुरेंद्रन कोझिकोड से हैं। भाजपा ने सुरेंद्रन का नाम पांचवें उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। इस लिस्ट में अभिनेता कंगना रनौत और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय का भी नाम है। केरल में तिरुवनंतपुरम के बाद वायनाड केरल की दूसरी सीट है जहां दो बड़े नेताओं की लड़ाई देखने को मिलेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
