✕
होली खेलने पर सोहा अली खान को गालियां
By EditorialPublished on
हाल ही में होली के पर्व पर बॉलीवुड (Bollywood) की कई हस्तियों ने जमकर रंग खेले और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उन्हीं में से एक थीं अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan), जिन्होंने अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ होली मनाई

x
हाल ही में होली के पर्व पर बॉलीवुड (Bollywood) की कई हस्तियों ने जमकर रंग खेले और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उन्हीं में से एक थीं अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan), जिन्होंने अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ होली मनाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह रंगों और पानी की पिचकारी से खेलती नजर आ रही थीं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "रंग लगाओ खुशियां मनाओ... होली है!"
लेकिन सोहा अली खान के होली खेलने पर सोशल मीडिया पर एक वर्ग की प्रतिक्रिया अच्छी नहीं रही. दरअसल, होली के दौरान रमज़ान का महीना भी चल रहा था. सोशल मीडिया के कुछ लोगों | खासकर कुछ इस्लामवादियों ने सोहा अली खान को इस दौरान होली खेलने के लिए गालियां दीं और भद्दी टिप्पणियां कीं. कुछ लोगों ने तो उन्हें 'हरम की औलाद' और 'काफिर' तक कह डाला.
हालांकि, सोहा अली खान को सोशल मीडिया पर समर्थन भी मिला. कई लोगों ने उनका बचाव किया और होली मनाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं. साथ ही, उन्होंने उन लोगों की निंदा की जिन्होंने सोहा को गालियां दीं और हिंदू विरोधी टिप्पणियां कीं.
एक यूजर ने कमेंट किया, "मुस्लिम की शादी कैसे हो सकती है हिंदू से?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इंडिया के तथाकथित मुसलमान रोज़े रखने की जगह होली मना रहे हैं."

Editorial
Next Story
Related News
X
