✕
पीओके भारत में आएगाः राजनाथ सिंह
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्वयं ही भारत में आ जाएगा। वहां के लोग स्वयं भारत में शामिल होना चाहते हैं। वहां किसी आक्रमण की आवश्यकता ही नहीं है। यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुई कही।

x

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कश्मीर क्या ले पाएंगे? वो अपने पीओके की चिता करें। वहां ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं कि स्वयं लोग भारत में विलय की मांग कर रहे हैं।
भारत ने किसी की जमीन पर भी क जा नहीं किया
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ने आज तक कहीं भी किसी देश न तो आक्रमण किया और न ही एक इंच जमीन पर कब्जा किया। यह हमारा चरित्र है। बात पीओके की तो वह हमारा था, है और रहेगा। मेरा विश्वास है कि पीओके स्वयं भारत में आ जाएगा।
'एक इंच जमीन भी जाने नहीं देंगे'
चीन के 2000 किलोमीटर कब्जा करने के आरोप पर कहा कि यह तकलीफदेह है कि राहुल गांधी जवानों के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। इससे उन्हें बचना चाहिए। 1962 में भारत की कितनी जमीन पर चीन ने कब्जा किया था ? मैं उन सब की याद दिलाना नहीं चाहता। आप आश्वस्त रहिए कि हम भारत की एक इंच जमीन भी जाने नहीं देंगे। वार्ता चल रही है बहुत कुछ नहीं कह सकता।
Next Story
Related News
X