Janardhan Reddy
बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक (Karnataka) में गंगावती निर्वाचन क्षेत्र (Gangavati constituency) से कल्याण राज्य प्रगति पक्ष विधायक और खनन कारोबारी, जी जनार्दन रेड्डी ने एक बार फिर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैं अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करके बीजेपी में शामिल हो गये। मैं पीएम मोदी (PM Modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हुआ हूं। मुझे किसी पद की जरूरत नहीं है। बता दें कि जनार्दन रेड्डी (Janardhan Reddy) ने दिसंबर 2022 में बीजेपी (BJP) के साथ अपने दो दशक पुराने रिश्ते को तोड़ते हुए नई पार्टी बनाई थी। खनन घोटाले में कथित भूमिका के लिए रेड्डी को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया था, जिसको बाद वो 12 साल तक राजनीतिक रूप से एक्टिव नहीं थे। जनार्दन रेड्डी को सितंबर 2011 में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कर्नाटक के बेल्लारी और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में करोड़ों रुपये के अवैध लौह अयस्क खनन के मामले में गिरफ्तार किया था। वह 2015 से जमानत पर बाहर हैं।
Next Story