bhajanlal sharma
प्रातःकाल संवाददाता जयपुर। होली (Holi) के त्यौहार पर राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) रंगों में रंगे नजर आए। सीएम भजनलाल ने सोमवार को ओटीएस में मुख्यमंत्री आवास पर आंगतुकों के साथ होली खेली। भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ भी चूरू में आमजन के साथ होली खेलते दिखे।
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा पूरी तरह होली के पर्व के उल्लास में डूबे नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर सभी आंगतुकों से मेल- मुलाकात कर सीएम भजनलाल ने होली खेली। सीएमआर में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर (Jodhapur) हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ की यूनिट और जोधपुर हाउस के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ होली सेलिब्रेट की थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में जनता के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इसी तरह 4 जून को भी होली मनाई जाएगी। हमें गिले- शिकवे मिटाकर भाईचारे के साथ पर्व मनाने चाहिए।

Editorial

Editorial

Next Story