✕
उदयपुर को मिली 35 ई-बसें
By EditorialPublished on
e-buses in Udaipur - प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश के 7 शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करेगी। बजट घोषणा की क्रियान्विति में प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर एवं उदयपुर शहरों में नगरीय बस सेवा के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएगी।

x

e-buses in Udaipur प्रातः काल संवाददाता उदयपुर। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश के 7 शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करेगी। बजट घोषणा की क्रियान्विति में प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर एवं उदयपुर शहरों में नगरीय बस सेवा के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसमें उदयपुर के लिए 35 ई-बसें शामिल है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढावा देने से पेट्रोल डीजल की बचत होगी, पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर जीवन शैली का लाभ मिलेगा। इन बसों का संचालन एवं संधारण स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कन्वर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 105 करोड़ रूपए से ज्यादा का वित्तीय भार आएगा। जयपुर में 300, जोधपुर में 70, कोटा में 50, उदयपुर में 35, अजमेर में 30 तथा बीकानेर एवं भरतपुर में 15 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
