jain
मुंबई। जैन श्वेतांबर संघ (Jain Shwetambar Sangh) झालों की मंदार (Mandar) के चुनाव मेवाड़ केसरी भवन (Mewar Kesari Bhawan) भांडुप (Bhandup) में हुए। पूर्व अध्यक्ष रमेश बी पामेचा व कार्यवाहक अध्यक्ष गणेशलाल पामेचा के मार्गदर्शन में चुनावी प्रक्रिया हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर खूबीलाल सिंघवी को मनोनीत किया गया। सिंघवी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पामेचा, उपाध्यक्ष भेरूलाल पामेचा, महामंत्री शांतिलाल पामेचा, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश संघवी, नितेश पामेचा, मंत्री रमेश वी पामेचा, अशोक पामेचा, प्रचार मंत्री भरत संघवी, संगठन मंत्री ललित सिंघवी व नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश सी पामेचा की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को गांव विकास के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। यह जानकारी प्रचार मंत्री भरत सिंघवी ने दी।
Next Story