✕
हार्दिक पाण्ड्या को कप्तानी पड़ी भारी, रोहित शर्मा को लेकर विवादों में घिरे!
By EditorialPublished on
अहमदाबाद, 25 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भी ज्यादा चर्चा में रहे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पाण्ड्या (Hardik Pandya)।

x
अहमदाबाद, 25 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भी ज्यादा चर्चा में रहे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पाण्ड्या (Hardik Pandya)। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में अहमदाबाद की जनता ने हार्दिक पाण्ड्या को बतौर कप्तान स्वीकार नहीं किया।
टॉस के समय रवि शास्त्री द्वारा खिलाड़ियों के परिचय के वक्त हार्दिक पाण्ड्या को दर्शकों के हूटिंग का सामना करना पड़ा। वहीं पूरे स्टेडियम में 'रोहित! रोहित!' के नारे गूंजते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने तो हंगामा और बढ़ा दिया है। इस वीडियो में हार्दिक पाण्ड्या रोहित शर्मा को कथित तौर पर "आदेश" देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह घटना टाइटंस की पारी के आखिरी ओवर में हुई। वीडियो में हार्दिक पाण्ड्या रोहित शर्मा को लांग-ऑन पर जाने के लिए कहते हैं। रोहित शर्मा को यह बात मानने में यकीन नहीं होता और वह एक बार फिर से कन्फर्मेशन लेने के बाद ही बाउंड्री की तरफ दौड़ते हैं। गौरतलैब है कि रोहित शर्मा को मैदान पर बाउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए कम ही देखा जाता है।
मैच के बाद भी हार्दिक पाण्ड्या रोहित शर्मा को गले लगाने के लिए पीछे से आते हैं, लेकिन रोहित शर्मा मुँह फेर लेते हैं और अपने उत्तराधिकारी के साथ गंभीर बातचीत करते नजर आते हैं। इस घटना को भी कैमरे में कैद कर लिया गया और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूरे मैच के दौरान रोहित शर्मा भले ही मुंबई इंडियंस के कप्तान ना रहे हों, लेकिन सुर्खियों में बने रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
