amerika
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) से सोमवार को राम मंदिर रथयात्रा (Ram Mandir Rath Yatra) शुरू होगी। यह यात्रा अगले 60 दिनों में आठ हजार से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। रथयात्रा का आयोजन करने वाले विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (Vishva Hindu Parishad of America) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां होंगी। उनके साथ अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Temple) से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा।
रथयात्रा 25 मार्च को अमेरिका के शिकागो से शुरू होगी और करीबन 8 हजार मील की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान अमेरिका के 851 मंदिरों और कनाडा के 150 मंदिरों का दौरा किया जाएगा। कनाडा में होने वाली रथ यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा
(Vishva Hindu Parishad of Canada)
ने किया है। हिंदू मंदिर सशक्तिकरण परिषद (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा, इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म के बारे में जागरूक करना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना है। यह यात्रा सभी हिंदुओं को एकजुट होने का मौका दे रही है। उन्होंने आगे कहा, हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में हिंदू धर्म (Hindu Religion) का प्रसार करने के अभियान में एकजुट होना बहुत जरूरी है।
हनुमान जयंती के दिन होगा समापन
विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि कई लोग वीएचपीए के जरिए इस यात्रा की योजना बनाने और आयोजन में मदद करने के लिए आगे आए हैं। अमेरिका में यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि हिंदू समुदाय द्वारा इस तरह की यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा का समापन 23 अप्रैल को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के दिन होने वाला है। रथ यात्रा के दौरान न केवल बड़े मंदिरों को, बल्कि छोटे-छोटे मंदिरों का भी दौरा किया जाएगा। तेजल शाह ने बताया कि अमेरिका में लगभग सभी मंदिरों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वालों की हम सराहना करते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story