✕
कोहली टी20 में 12 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय
By EditorialPublished on
चेन्नई (Chennai) आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच चेपोंक में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कलान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में छह रन बनाते ही विराट ने इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाजी बन गए। वहीं, सबसे तेज 12 हजार पूरे करने के मामले में वह दूसरे स्थान पर रहे। वह किस गेल का रिकॉर्ड तोड़

x
चेन्नई (एजेंसी)।चेन्नई (Chennai) आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच चेपोंक में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कलान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में छह रन बनाते ही विराट ने इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाजी बन गए। वहीं, सबसे तेज 12 हजार पूरे करने के मामले में वह दूसरे स्थान पर रहे। वह किस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। विराट (Virat) ने चेन्नई के खिलाफ छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 12 हजार पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। उनसे पहले गेल, पाकिस्तान के शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। वहीं, विराट ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए दूसरी सबसे कम पारियां ली है। उन्होंने 360 पारियों में ऐस किया है। वहीं, गेल इस मामले में नंबर एक हैं। गेल ने 345 पारियों में ही टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए थे। इसके अलावा 15 रन बनाते ही विराट ने चेाई सुपर किंग्स के खिलाफ हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इन दो टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट शीर्ष पर हैं। आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट छठे नंबर पर हैं। वॉर्नर ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ 1.000 से अधिक रन
- 1105 - डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स
- 1075 - डेविड वॉर्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 1057 - शिखर धवन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 1040 - रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 1030 - विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 1006* - विराट कोहली बनाम चेहाई सुपर किंग्स
हालांकि, अच्छी शुरुआत के बाद बेंगलुरु की टीम इस मैच में लड़खड़ा गई। विराट 20 गेंद में एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। एक वक्त बेंगलुरु का स्कोर बिना किसी विकेट के 41 रन था और फिर 78 रन तक आते-आते टीम ने पांच विकेट गंवा दिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
