✕
शिंदे की शिवसेना से चुनाव लड़ेंगे गोविंदा
By EditorialPublished on
मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे गोविंदा अब दूसरी सियासी पारी शुरू करना चाहते हैं। उनकी पिछले दिनों महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात हुई थी और तभी से कयास लग रहे हैं कि वह उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं।

x
मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे गोविंदा अब दूसरी सियासी पारी शुरू करना चाहते हैं। उनकी पिछले दिनों महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात हुई थी और तभी से कयास लग रहे हैं कि वह उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इस सीट पर एकनाथ शिंदे गुट की दावेदारी है और शायद भाजपा के साथ सीट शेयरिंग में उन्हें यह मिल भी जाए। ऐसे में एकनाथ शिंदे इस सीट से गोविंदा को उतार सकते हैं। यहां से फिलहाल शिंदे गुट के ही गजानन कीर्तिकर ही सांसद हैं, लेकिन उन्हें शिवसेना दोबारा मौका नहीं देना चाहती। गजानन कीर्तिकर को मौका न मिलने की स्थिति में भाजपा चाहती थी कि उसके खाते में यह सीट आ जाए। लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। शिवसेना इस सीट पर फिर से दावेदारी कर रही है। यदि गोविंदा चुनाव में उतरते हैं तो यह उनकी दूसरी पारी होगी। इससे पहले वह 2004 में कांग्रेस से मैदान में उतरे थे और तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री राम नाइक को मात दी थी। राम नाइक लगातार 5 बार के सांसद थे, जिन्हें हराकर गोविंदा ने सुर्खियां बटोरी थीं।
Next Story
Related News
X

