✕
बॉबी देओल की दरियादिली पर आया फैंस का दिल
By EditorialPublished on
चॉलीवड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) के करियर में कई मोड़ आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही उतार-चढ़ाव देखे। काफी वक्त तक उन्हें अच्छो रोल्स ऑफर नहीं हुए और फिर उन्हें ओटीटी पर वेच सीरीज करने का मौका मिला।

x

चॉलीवड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) के करियर में कई मोड़ आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही उतार-चढ़ाव देखे। काफी वक्त तक उन्हें अच्छो रोल्स ऑफर नहीं हुए और फिर उन्हें ओटीटी पर वेच सीरीज करने का मौका मिला। उन्होंने 'आश्रम' से दोबारा करियर में रफ्तार पकड़ी और इसको स्पीड अप करने में अभिनेता को 'एनिमल' से मदद मिली। इसकी सफलता ने एक्टर को खोई हुई पहचान वापस दिला दी। सिर्फ 10 मिनट के रोल में बिना डायलॉग बोले भी बॉबी देओल छा गए। अब हाल में ही एक्टर मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए, जहां उनकी दरियादिली देखने को मिली। सामने आए वीडियो में बॉबी देओल अलाना पांडे के बेबी शावर में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट और डेनिम कैरी किए। एक्टर काफी कूल अंदाज में थे। बेबी शावर पार्टी अटेंड करके यो जैसे ही बाहर आए उनके सामने दो बच्चे आ गए। उन्होंने बच्चों को 500-500 रुपये की नोट थमा दी और फिर बड़े प्यार से उनके साथ पोज देते हुए तस्वीरें भी क्लिक कराई। इसके बाद वो बच्चों से बातें करते भी नजर आए। इसे देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
एक फैन ने एक्टर की तारीफ में लिखा, 'बॉबी तो रियल लाइफ में लॉर्ड हैं।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'बाँबी का दिल बहुत बड़ा है।' एक शख्स ने लिखा, 'बॉबी इमोशनल इंसान हैं।' फैंस लगातार एक्टर पर प्यार की बारिश कर रहे हैं। वीडियो देलने के बाद उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
Next Story
Related News
X

