✕
पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
By EditorialPublished on
भूटान (Bhutan) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। वह भूटान में यह सम्मान पाने वाले पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें दूसरे देश के प्रमुख के तौर पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है। भूटान में 'ऑर्डर ऑफ द इक ग्यालपो' (Order of the Ik Gyalpo) अब तक भूटानी हस्तियों को ही दिया गया है। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Naresh Jigme Khesar Namgyel Wangchuk) ने प्र.म. मोदी के दौरे के पहले दिन ही उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा है।

x
धिंपू (एजेंसी)। भूटान (Bhutan) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। वह भूटान में यह सम्मान पाने वाले पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें दूसरे देश के प्रमुख के तौर पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है। भूटान में 'ऑर्डर ऑफ द इक ग्यालपो' (Order of the Ik Gyalpo) अब तक भूटानी हस्तियों को ही दिया गया है। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Naresh Jigme Khesar Namgyel Wangchuk) ने प्र.म. मोदी के दौरे के पहले दिन ही उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा है।
अब तक यह पुरस्कार केवल चार ही प्रतिष्ठित लोगों को दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। प्र.म. मोदी ने इसके लिए भूटानी नरेश को धन्यवाद दिया। बता दें कि यह पुरस्कार भूटान के स्थापित पदों के लिए ही दिया जाता था। इसे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड माना जाता है। यह पुरस्कार 2008 में ही भूटान के 68वें खेंपो तेनजिन डेट्प को दिया गया था। इसके अलावा 2018 में जे खेंपो जुलकु न्गावांग जिग्मे चोएन (Julku Ngawang Jigme Choen) को दिया गया। जे खेंपो भूटान के केंद्रीय मठ निकाय के प्रमुख हैं। बता दें कि शुक्रवार को भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने भूटानी युवाओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश में स्वागत करते हुए उनके द्वारा लिखे एक गरबा गीत पर नृत्य किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी 'पड़ोस प्रथम' की नीति के तहत भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान मोदी का विशेष स्वागत किया गया। भूटान के युवाओं के एक समूह ने हाल में मोदी द्वारा लिखे एक गीत पर गरबा किया। मोदी ने उन्हें नृत्य करते हुए देखा और प्रस्तुति के अंत में उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री का पारो हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री रोरिंग टोबगे ने उनकी अगवानी की। पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Paro International Airport) से थिम्पू तक के 45 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारत और भूटान के राष्ट्रीय ध्वजों से सजाया गया था और मार्ग के दोनों ओर खड़े भूटानी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
