महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
आमेट महिला मंडल (Amet Mahila Mandal) मुंबई (Mumbai) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नवमनोनीत अध्यक्ष विमला हिरण की अध्यक्षता में हुआ। अरूणा चोरड़िया, मीना सांखला, हेमा हिंगड, सीमा बाफना, चन्द्रिका बाफना, कुसुम चण्डालिया ने मंगलाचरण किया। सभी पूर्व अध्यक्षों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। अध्यक्ष ने मंत्री ललिता डांगी, कोषाध्यक्ष सरोज डांगी, सह कोषाध्यक्ष मंजू कोठारी को नियुक्त किया।

मुंबई : आमेट महिला मंडल (Amet Mahila Mandal) मुंबई (Mumbai) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नवमनोनीत अध्यक्ष विमला हिरण की अध्यक्षता में हुआ। अरूणा चोरड़िया, मीना सांखला, हेमा हिंगड, सीमा बाफना, चन्द्रिका बाफना और कुसुम चण्डालिया ने मंगलाचरण किया। सभी पूर्व अध्यक्षों ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
अध्यक्ष ने मंत्री ललिता डांगी, कोषाध्यक्ष सरोज डांगी और सह कोषाध्यक्ष मंजू कोठारी को नियुक्त किया। कन्या मंडल प्रभारी किंजल हिरण और सह प्रभारी ईशा सुराणा बनीं। निवर्तमान अध्यक्ष स्वीटी लोढ़ा ने दायित्व हस्तांतरण करते हुए शपथ दिलाई। आमेट मित्र मंडल के नवमनोनीत अध्यक्ष कुंदन बाफना और पूर्व अध्यक्ष भरत लोढ़ा और उनकी टीम की उपस्थिति रही।
मेवाड़ महिला मंडल प्रमुख ललिता सोनी, घाटकोपर महिला मंडल से रक्षा कुकडा, ठाणे महिला मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल, मंत्री भारती ओस्तवाल, मीना ओस्तवाल, पूर्व मंत्री देवेंद्र कोठारी, कांता सिसोदिया और नीलू ढीलीवाल ने विचार रखे। अंजू चौधरी, रिंकू डांगी, आशा सिंघवी, किरण बापना, किरण लोढ़ा, सुमन बाफना, प्रियंका सांखला, संगीता चण्डालिया और वंदना बाफना सक्रिय रहे। संचालन निर्मला चंडालिया ने किया और निशा कोठारी ने प्रस्तुति दी।

