jito
प्रात:काल संवाददाता मुंबई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (Jain International Trade Organization) (जीतो) (JITO) का 18वाँ स्थापना दिवस (Foundation Day) मुंबई (Mumbai) के सहारा स्टार होटल (Sahara Star Hotel) में हर्षोल्लास और नए संकल्पों के साथ आयोजित किया गया l कार्यक्रम के पहले चरण में सम्मान समारोह और उदबोधन के बाद गायक स्टेबिन बेन ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुंबई जोन द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में वीडियो प्रेजेंटेशन द्वारा जानकारी दी गई।
प्रारंभ में जीतो मुंबई जोन के चीफ सेक्रेटरी डॉ विनय जैन ने अपेक्स के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मुंबई जोन के सेवा कार्यों तथा विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीतो की भविष्य के लिए लंबी सोच पर आधारित, सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, व्यापार आदि की योजनाएं अच्छे परिणाम देंगी। जीतो ने कम समय में जो कार्य किए हैं, वे सभी के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत हुई है, हमें और भी बड़ा सफर तय करना है।
jito
जीतो अपेक्स के अध्यक्ष सुखराज नाहर ने जीतो अपेक्स की मेंबरशिप की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा जुड़कर इस संगठन को मजबूत करें। नाहर ने जीतो की उपलब्धियां और भविष्य के विभिन्न चिकित्सा और छात्रावास परियोजनाओं पर भी विचार रखे।
जीतो मुंबई जोन के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि जब वह संस्था से जुड़े थे, तब कुछ अलग माहौल था। आज यह संगठन एक सशक्त संगठन बन चुका है, जो अपनी गौरवशाली विरासत को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपेक्स टीम के साथ जुड़ना चाहिये। यह योगदान समाज सेवा के लिए एक अमूल्य सहयोग होगा। कोठारी ने मुंबई जोन में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में जीतो अपेक्स सेकेट्ररी मनोज मेहता ने जीतो की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक के विकास कार्य पर प्रकाश डाला।
jito
कार्यक्रम सफल बनाने वेस्टर्न रीजन वॉइस चेयरमैन उत्तम जैन, ईस्टर्न रीजन वाइस चेयरमैन ताराचंद गन्ना, जॉइंट सेक्रेटरी मनीष जैन, अंकित जैन, जॉइंट ट्रेजरार विजय जैन, जोन कोऑर्डिनेटर राकेश चोपड़ा व प्रवीण धोका सक्रिय रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते कहा कि 18 वर्षों का यह सफर यादगार रूप से आयोजित किया गया है, जिसके लिए मुंबई जोन की टीम बधाई की पात्र है। इनका रहा मार्गदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य सुभाष रुणवाल, प्रदीप राठौड, मोतीलाल ओसवाल, राजेश वर्धन, चंपालाल वर्धन, राकेश मेहता, आशीष शाह, सतीश शाह, अपेक्स बोर्ड आफ डायरेक्टर, ज्योतिकुमार जैन, दिलीप नाबेड़ा, ख्यालीलाल तातेड़, रिखबचंद मेहता, सिद्धार्थ भंसाली, सुमेरमल मेहता, मनोज मेहता, दिलीप चंदन, मिलीन जैन, राकेश जैन का विशेष मार्गदर्शन रहा।

jito
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के साथ जीतो परिवार के जेटीएफ चीफ सेक्रेटरी ललित डाँगी, मेंबरशिप कमेटी के हितेश मेहता, चैप्टर चेयरमैन सुरेश जैन, धीरज मेहता, संपतराज चपलोत, मुकेश देसाई, नरेश जैन, निलिंद शाह, महावीर कोठारी, राकेश जैन, शैलेश ज्ञानी, दीपक बेहेडा, चैप्टर सेक्रेटरी महेंद्र जैन, अमित धुला, जितेन्द्र तरिया, प्रफुल्ल चंदन, महेंद्र मेहता, जयेश जैन, शैलेंद्र बोथरा, भरत जैन, सुरेंद्र देसाई, प्रोजेक्ट कन्वीनर तरूण सोनी, रिंकल पगारिया, मनीष शाह, बीसी भलावत, योगेश चौधरी, प्रवीण धोका, खुशवंत जैन, प्रसन्न लोढ़ा, सुचेक आंचलिया, निधि सुराणा, नुपुर भंसाली, राजन मेहता, प्रतीक चोपड़ा, राहुल नाहटा, प्रमोद मेहता, राकेश वत्स, हितेश मेहता, जेबी जैन, पंकज लोढ़ा, राष्ट्रीय जीतो महिला विंग से आशा जैन, मिनल जैन, नेहा कोठारी, ज्योती मुणोत, रेखा सोनिगरा, रिंकू जैन, नीरू मेहता, रश्मि कवाड, अनुपमा जैन, अनिता बलदोटा, विराज ढुल्ला, मनीषा शाह, चांदनी लालका, मंजू जैन, पूजा कोठारी, प्रीती वर्धन, नयना परमार, अनिता धारीवाल, युवा विंग के भाविक सकारिया, श्रीपाल भंसाली, उत्तम सोनी, पूर्व शाह, सुनय शाह, यश पारेख, हीर जैन, अमित सिंघवी, योगेश जैन, आयुष नाबेडा, विपिन सियाल, मोहनीश छाजेड़, अभिषेक तेजावत, हर्षल नाहटा, अभिषेक जैन, प्रशम शाह, सहित रेखा राजेश जैन, संगीता गन्ना, चतरलाल लोढ़ा, सुरेश आंचलिया, रोशनलाल बडाला, नवीन डागलिया, विकी डागलिया, सुभाष वडाला आदि की उपस्थिति रही।

jito
भंसाली को भामाशाह सम्मान
संचालन करते हुए चीफ सेक्रेटरी डॉ विनय जैन ने बाबूलाल भंसाली द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उसके बाद जीतो मुंबई जोन द्वारा उन्हें भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद भंसाली ने कहा कि जीतो मुंबई अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल और बाहर से आने वाले छात्रों के लिए एक अच्छे हॉस्टल की परियोजना पर कार्य कर रहा है। इस कार्य में मैं आप सभी के साथ हूं। उन्होंने पूरे जैन समाज को एक मंच पर लाने व संवत्सरी को लेकर चल रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
Editorial

Editorial

Next Story