✕
आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड तड़का
By EditorialPublished on
IPL 2024 opening ceremony - आईपीएल की ओर से बुधवार को ओपनिंग सेरेमनी के परफॉर्मर्स की आधिकारिक जानकारी दी गई है। रंगारंग कार्यक्रम में चार जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे।

x

IPL 2024 opening ceremony नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च (22 March) से होने जा रहा है। 17वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) (RCB) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर होगी। धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके डिफेंडिंग चैंपियन है। सीएसके और आरसीबी की भिड़ंत से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड का तड़का देखने को मिलेगा।
आईपीएल की ओर से बुधवार को ओपनिंग सेरेमनी के परफॉर्मर्स की आधिकारिक जानकारी दी गई है। रंगारंग कार्यक्रम में चार जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का नाम है। दोनों अपने डांस से क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करेंगे। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) और गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) भी अपना जलवा बिखेरेंगे।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल 2024 के सिर्फ 21 मैचों के शेड्यूल की ऐलान किया है, जो 7 अप्रैल तक खेले जाने हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लोकसभा चुनावों की तारीखों के इंतजार में कम दिनों का शेड्यूल जारी किया था। 17 मार्च को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और ऐसे में बीसीसीआई जल्द ही बाकी आईपीएल मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता अटकलें लगने लगी थीं कि आईपीएल के दूसरे चरण का आयोजन विदेश में किया जा सकता है। वहीं, बीसीसीआई सचिन जय शाह ने हाल है। ही में अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, पूरा आईपीएल भारत में ही होगा। बोर्ड पूरे शेड्यूल पर काम कर रहा है। और जल्द ही इसे सार्वजनिक करेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
