✕
चेन्नई सुपर किंग्स के नए युग का आगाज, धोनी की जगह गायकवाड़ होंगे कप्तान!
By EditorialPublished on
IPL 2024 CSK vs RCB - क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज आज धमाकेदार होने जा रहा है। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने खिताब बचाने के सफर की शुरुआत विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ करेगी।

x

इस मुकाबले को खास बनाता है एमएस धोनी का कप्तानी से संन्यास और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को बागडोर सौंपना। युवा गायकवाड़ के नेतृत्व में CSK अपने नए युग का आगाज करेगी। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली कुछ महीनों के ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं, जिससे RCB के फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। CSK अपने घरेलू मैदान चेपक के फायदे को भुनाना चाहेगी, तो वहीं RCB कोहली की फॉर्म और युवा खिलाड़ियों के जोश के दम पर जीत हासिल करने को बेताब होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X