Bollywood Actor Govinda Marriage - Pratahkal
बॉलीवुड में अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और गजब के डांस मूव्ज से लोगों का दिल जीतने वाले गोविंदा इन दिनों फिल्मी पर्दे से भले ही दूर हैं, लेकिन उनका स्टाइल कभी-कभी टीवी के पर्दे पर देखने को मिल जाता है। एक्टर की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है और उनकी फिल्में लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। ह हाल में ही एक्टर ने कुछ ऐसा किया कि लोगों का ध्यान अब इस बात पर ही जा रहा है। दरअसल एक्टर ने अपनी शादी के 37 साल बाद दोबारा शादी की है, वो भी टीवी के छोटे पर्दे पर। इस खास पल के गवाह माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी बने हैं। अब आखिर गोविंदा ने दोबारा शादी क्यों की, किससे की और कहां की इस बारे में आपको बताते हैं। गोविंदा अपनी हमसफर यानी पत्नी सुनीता के साथ डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे थे। वो बतौर गेस्ट शो के स्पेशल एपिसोड का हिस्सा बने। इस दौरान ही उनकी शादी दोबारा कराई गई, किसी नई लड़की के साथ नहीं बल्कि उनकी 37 साल की साथी यानी उनकी पत्नी से ही। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें माधुरी दीक्षित गोविंदा से कहती हैं कि उनकी शादी कब हुई इसका पता ही नहीं चला। इस पर दुख जाहिर करते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता कहती हैं कि उनके पास शादी की कोई तस्वीर ही नहीं है। इसके जवाब में माधुरी दीक्षित कहती हैं कि फोटोज नहीं हैं कोई बात नहीं, लेकिन आपके पास 'डांस दीवाने' का परिवार है, दुल्हा-दुल्हन भी हैं तो आज आपकी वरमाला कराएंगे। इसके बाद सुनील शेट्टी और माधुरी वरमाला पकड़ाते हैं और फिर गोविंदा और सुनीता एक दूसरे को वरमाला पहनाकर दोबारा शादी करते हैं।
'डांस दीवाने' के इस खास एपिसोड को 'गोविंदा की शादी' नाम दिया गया है। दोनों ने अपने वेडिंग मोमेंट को रीक्रिएट किया है, क्योंकि उनके पास शादी की कोई यादें नहीं थीं। इस मौके पर सभी लोग सेट पर एक्साइटेड नजर आए।
Editorial

Editorial

Next Story