✕
मध्य रेलवे 7 स्टेशनों पर स्टॉल्स हटायेगा
By EditorialPublished on
मध्य रेलवे (Central Railway) ने रेलवे यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिये और सुरक्षित तथा सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिये सात महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म्स (Platforms) से स्टॉल्स हटाने का निर्णय किया है। जिन प्लेटफॉर्म्स पर दोनों तरफ यानि अप और डाउन दिशा में गाड़ियां आती-जाती और ठहरती हैं, ऐसे प्लेटफॉर्म्स को आईलैंड प्लेटफॉर्म कहा जाता है। चूंकि एक ही प्लेटफॉर्म पर दो दिशा की गाड़ियों के यात्रियों की आवाजाही होती है इसलिये इन प्लेटफॉर्म्स पर जगह की दिक्कत होती है। ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर खाने – पीने के स्

x
मुंबई। मध्य रेलवे (Central Railway) ने रेलवे यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिये और सुरक्षित तथा सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिये सात महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म्स (Platforms) से स्टॉल्स हटाने का निर्णय किया है। जिन प्लेटफॉर्म्स पर दोनों तरफ यानि अप और डाउन दिशा में गाड़ियां आती-जाती और ठहरती हैं, ऐसे प्लेटफॉर्म्स को आईलैंड प्लेटफॉर्म कहा जाता है। चूंकि एक ही प्लेटफॉर्म पर दो दिशा की गाड़ियों के यात्रियों की आवाजाही होती है इसलिये इन प्लेटफॉर्म्स पर जगह की दिक्कत होती है। ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर खाने – पीने के स्टॉल्स की मौजूदगी से यह दिक्कत और बढ़ जाती है।
मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म्स से स्टॉल्स हटाये जायेंगे, उनमें कुर्ला, डोंबिवली, कल्याण (Kalyan), वडाला, दादर, घाटकोपर और ठाणे स्टेशन शामिल हैं।
सूत्रों की मानें तो इन स्टॉल्स को चरणबद्ध तरीके से रिलोकेट किया जायेगा। यह काम दादर (Dadar), घाटकोपर और ठाणे से शुरु होगा।
Next Story
Related News
X

