✕
जयपुर में स्टूडेंट्स को 500 रूपए में टिकट मिलेगा
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में 24 मार्च से आईपीएल (IPL) शुरू होगें। इस बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अहम घोषणा की है। स्टूडेंट्स को आधे दामों में टिकट दिया जाएगा। अब महज 500 रूपए में टिकट मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इस बार जयपुर में 5 मुकाबले खेले जायेंगे। जबकि असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में भी राजस्थान रॉयल्स अपने मुकाबले खेलेगी। फिलहाल तीन मुकाबले टूर्नामेंट में घोषित किए जा चुके हैं। बाकी की घोषणा भी जल्द होने वाली हैं। इससे पहले ही टिकटों की मारामारी भी देखी जा रही है। गुलाबी

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में 24 मार्च से आईपीएल (IPL) शुरू होगें। इस बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अहम घोषणा की है। स्टूडेंट्स को आधे दामों में टिकट दिया जाएगा। अब महज 500 रूपए में टिकट मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इस बार जयपुर में 5 मुकाबले खेले जायेंगे। जबकि असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में भी राजस्थान रॉयल्स अपने मुकाबले खेलेगी। फिलहाल तीन मुकाबले टूर्नामेंट में घोषित किए जा चुके हैं। बाकी की घोषणा भी जल्द होने वाली हैं। इससे पहले ही टिकटों की मारामारी भी देखी जा रही है। गुलाबी नगर में आईपीएल मुकाबलों को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए एसएमएस स्टेडियम ग्रांउड को आकर्षक पिंक थीम पर सजाया जा रहा हैं। स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स और दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक विशेष मंच भी तैयार किया जा रहा हैं।
राजस्थान और लखनऊ के बीच पहला मुकाबला होगा
राजस्थान रॉयल्स के खिलाडियों का जयपुर पहुंचना शुरू हो चुका है। इन दिनों रॉयल्स टीम आरसीए अकादमी पर अभ्यास सत्र में पसीना बहा रही हैं। आरआर के प्लेयर्स की बात की जाए तो यजुवेंद्र चहल, आर अश्विन, जयसवाल, ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, शिमरोन हैटमायर, ट्रेंट बोल्ट जयपुर आ चुके है। राजस्थान का पहला मुकाबला एसएमएस स्टेडियम पर लखनउ सुपर जाइंट्स के साथ 24 मार्च को एसएमएस स्टेडियम पर होगा।
यहां आरआर का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। मगर पिछले साल जयपुर के स्टेडियम पर राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में लखनउ टीम हावी रही थी। आईपीएल में आरआर और लखनऊ तीन बार आमने-सामने रहे हैं। इसमें राजस्थान ने दो मुकाबलों में जबकि लखनऊ ने एक मैच जीता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
