✕
नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा झोटवाड़ा जोन में अवैध एरियल केबल पर की कार्यवाही
By EditorialPublished on
जयपुर (कास)। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त राजस्व प्रथम की लाईन्सेस शाखा टीम द्वारा झोटवाड़ा जोन की विद्युत एवं स्वास्थ्य शाखा, मुख्यालय की गैराज एवं सतर्कता शाखा के जाप्ते के साथ बुधवार को जयपुर शहर की

x

जयपुर (कास)। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त राजस्व प्रथम की लाईन्सेस शाखा टीम द्वारा झोटवाड़ा जोन की विद्युत एवं स्वास्थ्य शाखा, मुख्यालय की गैराज एवं सतर्कता शाखा के जाप्ते के साथ बुधवार को जयपुर शहर की सौन्दर्यता को देखते हुए विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाता कम्पनी एवं अन्य डिजिटल केबल सर्विस प्रोवाइडर द्वारा नगर निगम के विद्युत पोल्स पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं नियम विरूद्ध एरियल केबल पर वैषाली नगर आम्रपाली सर्किल से क्वीन्स रोड़ तक के स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अवैध एरियल केबल कंटिग की कार्यवाही करते हुए जप्त करने की कार्यवाही की गई।
आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने बताया कि राजस्व टीम, विद्युत शाखा, गैराज शाखा, स्वास्थ्य शाखा, सतर्कता शाखा के जाब्ते के साथ अभियान चलाते हुए जयपुर शहर के सौन्दर्यता को देखते हुए विभिन्न टेलिकॉम सेवा प्रदाता कम्पनी एवं अन्य डिजिटल केबल सर्विस प्रोवाइडर द्वारा नगर निगम के विद्युत पोल्स पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं नियम विरूद्ध एरियल केबल पर वैशाली नगर आम्रपाली सर्किल से क्वीन्स रोड़ तक के स्थानों पर कार्यवाही करते हुए जप्त करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्रेटर जयपुर की लाईन्सेस शाखा द्वारा भविष्य में भी समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों द्वारा बिना अनुमति के लगाये जाने वाली एरियल केबल को हटाने की कार्यवाही के साथ ही संबंधित सेवा प्रदाता कम्पनी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाती रहेगी।
Next Story
Related News
X

