✕
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग केमिकल और कागज के गत्ते से फैली
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) के बोरानाड़ा क्षेत्र में संचालित होने वाली हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री (Handicraft Factory) में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल पड़ा होने से कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई।

x

जोधपुर (कासं)। जोधपुर (Jodhpur) के बोरानाड़ा क्षेत्र में संचालित होने वाली हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री (Handicraft Factory) में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल पड़ा होने से कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। धुआं दूर तक नजर आया। सूचना पर बोरानाडा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बोरानाड़ा फायर स्टेशन इंचार्ज हेतराम तेतरवाल ने बताया कि करीब 2 बजे बोरानाड़ा क्षेत्र के पापुलर हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। फैक्ट्री में कागज के गत्तों और केमिकल की मात्रा काफी ज्यादा थी। जिससे आग तेजी से बढ़ रही थी। टीम ने इस आग पर काबू पाने के लिए करीब 80 लीटर फोम का प्रयोग किया है। साथ ही टीम में शामिल मालाराम, राजू, सुरेश, सुरेंद्रसिंह, गौतम सहित अन्य ने करीब तीन घंटे में इस आग पर काबू पाया है। अभी भी एक फायर ब्रिगेड मौके पर ही खड़ी है। और जिस तरह से सामान निकाला जा रहा है। उससे लगी आग को बुझाया जा रहा है।
Next Story
Related News
X

