✕
आंवला एकादशी पर ठाकुरजी के दर भक्तों की भीड़
By EditorialPublished on
आंवला एकादशी (Amla Ekadashi) पर बुधवार को ठाकुरजी (Thakurji) के मंदिरों में भारी भीड़ रही। शहर के प्रमुख जगदीश और श्रीनाथ मंदिरों में ठाकुरजी विशेष श्रृंगार और आभूषण धराये गए। अलग-अलग समयानुसार दर्शनों में ठाकुरजी की छवि को निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दिन के दर्शनों में मंदिरों में फाग (fag) खेला गया। महिला-पुरुष अबीर गुलाल में लिपटे हुए ठाकुरजी के भजनों के साथ झूमते गाते नजर आए।

x
उदयपुर (प्रासं)। आंवला एकादशी (Amla Ekadashi) पर बुधवार को ठाकुरजी (Thakurji) के मंदिरों में भारी भीड़ रही। शहर के प्रमुख जगदीश और श्रीनाथ मंदिरों में ठाकुरजी विशेष श्रृंगार और आभूषण धराये गए। अलग-अलग समयानुसार दर्शनों में ठाकुरजी की छवि को निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दिन के दर्शनों में मंदिरों में फाग (fag) खेला गया। महिला-पुरुष अबीर गुलाल में लिपटे हुए ठाकुरजी के भजनों के साथ झूमते गाते नजर आए।
मंदिरों में महिलाओं के गीतों के साथ ही दिनभर चंग और ढोलक की थाप पर भजन होते रहे, जो देर रात तक चले। ठाकुरजी को अत्यंत प्रिय आंवला धराकर विशेष पूजा अनुष्ठान किए गए। भक्तों ने दान पुण्य भी किए। शहर के जगदीश मंदिर में ठाकुरजी की श्रृंगारित प्रतिमा और दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।
Next Story
Related News
X

