titwala and badlapur
मुंबई। मुंबई लोकल (Mumbai Local) में बढ़ती भीड़ के प्रबंधन के लिये धीमी लाइन पर 15 डिब्बा लोकल (15 coach local) चलाने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। प्लेटफॉर्म नहीं होने की बात कहते हुये अब तक रेल प्रशासन इस मांग को दरकिनार करता रहा है। उपनगरीय रेल प्रवासी महासंघ के मुताबिक, टिटवाला और बदलापुर (Titwala and Badlapur) तक प्लेटफॉर्म पर दो बार ठहराव प्रदान कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है और इस तरह से लाखों यात्रियों को राहत दी जा सकती है।
मध्य रेलवे के उपनगरीय रेलों में यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस तुलना में गाड़ियों के फेरों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इस कारण मौजूदा संचालित गाड़ियों में बेतहाशा भीड़ बढ़ती जा रही है। कल्याण से टिटवाला/बदलापुर के बीच शहाड, आंबिवली, विठ्ठलवाडी, उल्हासनगर के बीच प्रत्येक दो प्लेटफॉर्म के विस्तार और अंबरनाथ में तीन प्लेटफॉर्म के विस्तारीकरण का काम करना आवश्यक है। कुल 11 प्लेटफॉर्म का कार्य प्रस्तावित है। इस काम को पूरा होने में समय लगेगा। लिहाजा फिलहाल टिटवाला और बदलापुर तक प्लेटफार्म पर दो बार ठहराव प्रदान करने की मांग की जा रही है।
फिलहाल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) से कल्याण (Kalyan) के बीच 15 डिब्बा लोकल गाड़ियों का संचालन किया जाता है। कल्याण से टिटवाला और बदलापुर के बीच दोहरा ठहराव देने पर 15 डिब्बा गाड़ियां संचालित करना संभव हो सकेगा। दोहरा ठहराव देने से पहले आवश्यक जागरूकता अभियान चलाने से यात्रियों को इसकी जानकारी मिलेगी और वे इसका लाभ ले सकेंगे। यात्रियों के मुताबिक, इसमें किसी भी अतिरिक्त खर्च या अतिरिक्त समय की आवश्यकता नहीं है।
पश्चिम रेलवे पर अंधेरी से विरार के बीच धीमी लाइन पर 15 डिब्बा गाड़ियां चल रही हैं। फिलहाल 15 डिब्बा गाड़ियों का विस्तार कर टिटवाला और बदलापुर तक इस तरह से यात्रियों को राहत देना संभव होगा। अब यात्रियों की अपेक्षा है कि रेल प्रशासन उनकी इस समस्या और मांग पर तत्काल ध्यान देकर राहत प्रदान करेगा।
Editorial

Editorial

Next Story