001 gang arrested
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले की सायरा थाना पुलिस (Sayara Police Station) ने घर में घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने और उसके व उसके पड़ोसी के घर में आग लगाने के मामले में 001 गैंग (001 gang arrested) के सरगना को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत ने बताया कि राजू पुत्र हेमाराम गमेती निवासी बरवाडा भेरूजी का भीलवाडा ढुण्ढी सायरा ने मामला दर्ज करवाया कि 13 मार्च को अपने घर पर था तभी करीब रात्री 12 बजे लगभग घर के बाहर जोर-जोर से आवाजे आ रही थी और उससे गेट खोलने के लिए कहा जा रहा था। उसने दरवाजा नहीं खोला तो इन लोगो ने दरवाजा तोड़ दिया। बंशीलाल पुत्र नानालाल गमेती निवासी बरवाड़ा व नानालाल निवासी बरवाड़ा व उसके करीबन 15 अन्य लोग ने उसके दरवाजे को तोड़कर घर में घुसकर उसके व पत्नी के साथ मारपीट की व उसके घर के अंदर सारा सामान तोड दिया। आवाज सुनकर उसकी माताजी व भाई आए तो उनके साथ भी मारपीट कि व उसके घर में पड़े 15 हजार रूपए लूटकर चले गए। बाद में इन आरोपियों ने उसके घर में आग लगा दी। उसके पडोसी बीच-बचाव करने तो आरोपियों ने नानकी बाई पत्नी स्व. धूलाराम गमेती के साथ भी इन लोगो ने मारपीट की व इनके घर भी आग लगा दी, जिससे घर में रखा चारा जल गया। आरोपी बंशीलाल गमेती क्षेत्र में 001 गिरोह का सरगना है और पूर्व में भी इसके खिलाफ इसी तरह के कई प्रकरण चल रहे है, जिससे लोग परेशान है।
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई वरदी सिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, रूपाराम, लोकेश रायकवाल की टीम ने जांच करते हुए बरवाड़ा के जंगलों से 001 गिरोह के सरगना बंशीलाल पुत्र नानालाल गमेती निवासी बरवाड़ा को गिरफ्तार किया । जिससे पूछताछ की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story