IPL press conference 2024
IPL press conference 2024 मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने से पहले अगर किसी खिलाड़ी या कप्तान पर सबसे अधिक बात हो रही है तो वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंडया (Hardik Pandya) को कप्तान बना दिया है। रोहित शर्मा के फैंस को यह बात रास नहीं आ रही है। तभी तो जब हार्दिक पड या आईपीएल के 17वें सीजन में अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) में आए तो सबसे ज्यादा सवाल रोहित शर्मा को लेकर ही रहे।
मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पंड्या ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस
(Gujarat Titans)
के कप्तान थे। उन्होंने गुजरात की टीम की दो साल तक कप्तानी की । गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की कप्तानी में एक बार खिताब जीता और एक बार उपविजेता रही। भारतीय ऑलराउंडर की इसी कामयाबी को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन पर आईपीएल में दांव लगाया है।
हार्दिक पंड्या ने एक सवाल के जवाब में कहा, कुछ भी बदलने नही जा रहा है। वह (रोहित) मेरी मदद के लिए हर वक्त मौजूद हैं। जैसा कि आपने कहा कि वह भारत के कप्तान हैं। इससे मुझे मदद ही मिलेगी क्योंकि इस टीम ने भी जो हासिल किया है, वह उनकी कप्तानी में ही हासिल किया है। मुझे सिर्फ उनकी विरासत को आगे बढ़ाना है।
कप्तानी बदलने पर क्या कोई फर्क पड़ेगा, के सवाल पर हार्दिक पंड्या ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इससे कोई असहज स्थिति बनेगी या कोई अंतर आएगा। यह तो अच्छी बात है कि हम 10 साल साथ खेले हैं। मेरा पूरा करियर उनकी कप्तानी में आगे बढ़ा है। मुझे पता है कि उनका हाथ मेरे कंधे पर पूरे सीजन रहने वाला है।
आईपीएल 2024 की शुरूआत 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले से हो रही है। मुंबई इंडियंस का आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहला मैच 24 मार्च को होगा। यह इत्तफाक ही है कि मुंबई इंडियंस का पहला मैच गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है, जिसकी कप्तानी पहले हार्दिक पंड्या ही संभालते थे।
Editorial

Editorial

Next Story