✕
4 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट घपले में कंपनी निदेशक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
सीजीएसटी शहर यूनिट ने एक कंपनी निदेशक और उनके बेटे को फर्जी कंपनियां खोलने और फर्जीवाडे से आईटीसी लाभ लेने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी निदेशक और उनके बेटे पर वस्तु तथा सेवा की वास्तविक तौर पर कोई आपूर्ति किये बिना ही फर्जी चालानों के आधार पर 4.23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) (Input Tax Credit Scam) का अवैध लाभ लेने का आरोप है।

x

मुंबई । सीजीएसटी शहर यूनिट ने एक कंपनी निदेशक और उनके बेटे को फर्जी कंपनियां खोलने और फर्जीवाडे से आईटीसी लाभ लेने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी निदेशक और उनके बेटे पर वस्तु तथा सेवा की वास्तविक तौर पर कोई आपूर्ति किये बिना ही फर्जी चालानों के आधार पर 4.23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) (Input Tax Credit Scam) का अवैध लाभ लेने का आरोप है।
ओम साई नित्यानंद मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (ओएसएनएमपीएल) के निदेशक महेश गाला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये गये हैं।
Next Story
Related News
X

