✕
राजस्थान से मुंबई आ रही कार कंटेनर से जा टकराई, महिला की मौत
By EditorialPublished on
राजस्थान से मुंबई (Rajasthan to Mumbai) आते समय मुंबई – अहमदाबाद महामार्ग (Mumbai - Ahmedabad Highway) पर चारोटी टोलनाके पर सोमवार तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चलाने के दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गये हैं।

x

मुंबई । राजस्थान से मुंबई (Rajasthan to Mumbai) आते समय मुंबई – अहमदाबाद महामार्ग (Mumbai - Ahmedabad Highway) पर चारोटी टोलनाके पर सोमवार तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चलाने के दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गये हैं।
मुंबई – अहमदाबाद महामार्ग पर सोमवार को राजस्थान से मुंबई की ओर जा रही कार में पांच यात्री सवार थे। सोमवार तड़के पांच बजे के करीब कार के ड्राइवर शौकीन दिनेशचंद्र बाफना (33) को झपकी लग गई जिसके चलते कार कंटेनर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सीधे कंटेनर के नीचे जा घुसी थी।
पिस्तादेवी पोखर्णा (60) के मुंह और नाक पर जोरदार मार लगी है और काफी मात्रा में खून बहने से उनकी मौत हो गई। सिल्कू बाफना (39), क्रित बाफना (12), अजितकुमार पोखर्णा (65) ये इस हादसे में जखमी हो गये। घायलों को कासा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आगे के उपचार के लिये घायलों को मुंबई भेज दिया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही कासा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक नामदेव बडगर और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर आपराधिक मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
