A man and woman running on road at morning - Pratahkal
आजकल की बिगड़ती लाइ स्टाइल में लोग अपने आप को हेल्दी और सेहतमंद रखने के लिए वर्कआउट का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। समय निकालकर कर लोग दौड़ना या ब्रिस्क वॉक करना पसंद करते हैं। दौड़ने से हमारी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन ठीक से कम करता है जिससे हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। दौड़ने से सिर्फ आपका वजन ही कम नहीं होता है बल्कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और "मांसपेशियां भी मजबूत होती है। ऐसे में कई लोग सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं तो वहीं कुछ लोग हल्का फुल्का कुछ खाने के बाद दौड़ना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे दौड़ना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं। सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक।

खाली पेट दौड़ने से मिलते हैं ये फायदे

मोटापा होता है कमः अगर आपकी बॉडी को मोटापे ने जकड़ रखा है तो बिना कुछ खाये पिए सुबह के समय दौड़ना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
दिल होता है हेल्दीः यदि आप दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करना चाहते हैं तो डेली 10 से 15 मिनट की दौड़ लगायें। दौड़ हमारे दिल को अधिक क्रियाशील बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन को सही करती है।
पाचन होता है दुरुस्तः खाली पेट दौड़ने से पाचन तैल मजबूत होता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या जैसे आंतों में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समसया का सामना नहीं करना पड़ता है।
आती है बेहतर नींदः जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं उन्हें सुकून की नींद आती है। अगर आप भी रात में बिस्तर करवट बदलते रहते हैं तो आज से ही इस आदत को अपनाएं।
Editorial

Editorial

Next Story