✕
प्रॉपर्टी टैक्स अदायगी के लिये समय सीमा बढ़ी25 मई तक नहीं वसूला जायेगा जुर्माना
By EditorialPublished on
मुंबई महापालिका प्रशासन की ओर से मौजूदा वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) के बिल ऑनलाइन भेजने शुरु कर दिये हैं। मनपा ने पहले, प्रॉपर्टी टैक्स के बिल का 31 मार्च तक भुगतान न करने पर टैक्सपेयर्स से जुर्माना वसूली किये जाने का ऐलान किया था। लेकिन अब मनपा की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान की समयसीमा बढ़ा दी गई है। मौजूदा वित्त वर्ष (financial year) के प्रॉपर्टी टैक्स के लिये मनपा ने करदाताओं को अब 25 मई तक की मोहलत दी है। साथ ही करदाताओं से 31 मार्च तक टैक्स भुगतान करने की अपील भी की है।

x
मुंबई। मुंबई महापालिका प्रशासन की ओर से मौजूदा वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) के बिल ऑनलाइन भेजने शुरु कर दिये हैं। मनपा ने पहले, प्रॉपर्टी टैक्स के बिल का 31 मार्च तक भुगतान न करने पर टैक्सपेयर्स से जुर्माना वसूली किये जाने का ऐलान किया था। लेकिन अब मनपा की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान की समयसीमा बढ़ा दी गई है। मौजूदा वित्त वर्ष (financial year) के प्रॉपर्टी टैक्स के लिये मनपा ने करदाताओं को अब 25 मई तक की मोहलत दी है। साथ ही करदाताओं से 31 मार्च तक टैक्स भुगतान करने की अपील भी की है।
मनपा के करनिर्धारण और संकलक विभाग (Taxation and Compilation Department) की ओर से 27 फरवरी से वर्तमान वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स के बिल ऑनलाइन पद्धति से भेजना शुरु किया गया है। प्रॉपर्टी मालिकों को मनपा ने 31 मार्च तक बिल भुगतान करने की हिदायत दी थी और देर होने पर जुर्माना वसूली का ऐलान किया था।
कांग्रेस ने करदाताओं को केवल एक माह की अवधि दिये जाने पर एतराज जताया था और नियमों का हवाला देते हुये मोहलत बढ़ाने की मांग की थी। नियमानुसार प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी किये जाने के बाद टैक्स अदायगी के लिये 90 दिन का समय दिया जाना चाहिये। यह अवधि बीतने के बाद ही करदाताओं से जुर्माना वसूली का प्रावधान है। चूंकि बिल जारी करने में मनपा की ओर से देरी हुई है इसलिये करदाताओं को नियमानुसार 90 दिन की मोहलत मिलनी चाहिये और इस तरह यह अवधि 31 मार्च से आगे तक की होती है। इस हिसाब से प्रॉपर्टी टैक्स के अंतिम जारी बिल के अनुसार 25 मई तक टैक्स अदा करना होगा।
बावजूद इसके मनपा की पूरी कोशिश होगी कि 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाये। करनिर्धारण विभाग की ओर से इस बाबत पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में मनपा ने 4500 करोड़ रुपये बतौर प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 750 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। आगे महीनेभर में 3800 करोड़ रुपये वसूल करने हैं। बिल भेजने के बाद पिछले दो दिनों में 50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली हुई है। मनपा अधिकारियों को विश्वास है कि मुंबईकर 31 मार्च तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स अदा कर देंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
