✕
तेलंगाना की राज्यपाल ने दिया इस्तीफा
By EditorialPublished on
तेलंगाना (Telangana) की राज्यपाल टी सौंदरराजन (T Soundararajan) ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके भाजपा (BJP) से चुनाव लड़ने की संभावना है। टी सौंदरराजन के पास पुडुचेरी (Puducherry) के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है। सौंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु (TamilNadu) भाजपा की प्रमुख थीं।

x
हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना (Telangana) की राज्यपाल टी सौंदरराजन (T Soundararajan) ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके भाजपा (BJP) से चुनाव लड़ने की संभावना है। टी सौंदरराजन के पास पुडुचेरी (Puducherry) के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है। सौंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु (TamilNadu) भाजपा की प्रमुख थीं।
सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में दिया है। संभावना है कि भाजपा की ओर से जानी की जाने वाली तीसरी सूची में टी सौंदरराजन का नाम हो सकता है।
राष्ट्रपति को भेजा गया इस्तीफा
एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया, तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।
लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) कांग्रेस (Congress) की दिग्गज नेता कुमारी अनंतन (Kumari Ananthan) की बेटी सौंदरराजन ने राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय भाजपा में गुजारा है। सौंदरराजन पूर्व भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष थीं। उनके लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से लड़ने की संभावना है। संभावना है कि भाजपा की ओर से जानी होने वाली तीसरी सूची में उनका नाम हो सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें डीएमके नेता कनिमोझी के खिलाफ भी उतार सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तमिलिसाई सौंदरराजन दक्षिण चेन्नई से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर उनकी ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
टी सौंदरराजन 2019 में हार गयी थीं चुनाव
प्रभावशाली नागर समुदाय से आने वाली तमिलिसाई पिछला लोकसभा चुनाव द्रमुक की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार गई थीं। 2019 के चुनाव में सौंदरराजन को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2009 में वे चेन्नई (उत्तर) सीट से प्रत्याशी रही थीं। हालांकि, यहां भी उन्हें डीएमके के टीकेएस एलंगोवन से हार का सामना करना पड़ा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
