✕
वाहन की टक्कर से एक की मौत
By EditorialPublished on
Vehicle Accident - वसंत विहार इलाके में रविवार सुबह को मोटर की टक्कर में एक पैदल व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला चितलसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक मुदीत जैन (25) को नोटीस जारी की है।

x

Vehicle Accident ठाणे। वसंत विहार (Vasant Vihar) इलाके में रविवार सुबह को मोटर की टक्कर में एक पैदल व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला चितलसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक मुदीत जैन (25) को नोटीस जारी की है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुदीत जैन को गाड़ी चलाने के दौरान झपकी लग गई थी जिससे उनका नियंत्रण गडबड़ा गया और यह हादसा हो गया। गांधीनगर में रहनेवाले अशोक रेपाले रविवार को सुबह करीब 5 बजे ग्लैरी अल्वारीस रोड इलाके से पैदल गुजर रहे थे। इसी समय मुदीत जैन की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
Next Story
Related News
X

