✕
मैरियट इंटरनेशनल ने जयपुर में रिट्ज़ - कार्लटन की शुरुआत के लिए गुरनानी रिसॉर्ट्स और होटलों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए
By EditorialPublished on
Ritz-Carlton Jaipur - यह रिसोर्ट 2028 शुरू हो जाने की सम्भावना है. यह रिसोट जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर स्थित है जो कि जयपुर अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

x

Ritz-Carlton Jaipur जयपुर (का.सं.)। मैरियट इंटरनेशनल (Marriott International), इंक. ने आज जयपुर (Jaipur), राजस्थान (Rajasthan) में अपने विश्व स्तर पर प्रशंसित द रिट्ज कार्लटन ब्रांड (Ritz-Carlton brand) को पेश करने के लिए गुरनानी रिसॉर्ट्स एंड होटल्स (Gurnani Resorts & Hotels) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह रिसोर्ट 2028 शुरू हो जाने की सम्भावना है. यह रिसोट जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर स्थित है जो कि जयपुर अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इस रिर्सोट में सोच समझकर डिजाईन किये कमरे व विलास होने की उम्मीद है। रिट्ज कालंटन जयपुर का पूरे राजस्थान में यह पहला एक अनोखा विला रिजोर्ट विकसित होगा। साथ ही हम मैरियट इन्टरनेशनल के साथ अपने दीर्घकालिक सहयोग/संबंध की आशा करते है।
यह 250 की रिजॉर्ट यहाँ प्रतिष्ठित 'पिंक सिटी ऑफ इंडिया' के लिए क्लासिक आधुनिक डिजाइन और अपनी प्रसिद्ध सेवाओं की पेशकश करेगा। रिट्ज़ - कार्लटन, जयपुर अपने गंतव्य प्रेरित डिजाइन और अत्यधिक वैयक्तिकृत सेवा के साथ शहर के लक्जरी होटल परिदृश्य को ऊंचा उठाने के लिए तैयार है इस अवसर पर मैरियट इंटरनेशनल एवं गुरनानी रिसॉर्ट्स के बोच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जिसमे मुकेश गुरनानी, अक्षय गुरनानी, कमल गालानी, मोहन गुरनानी, राजीव मेनन, किरण एडिकॉट, दिनेश गुरनानी और कुणाल गुरनानी शामिल है।
एशिया प्रशांत के अध्यक्ष राजीव मेनन ने कहा, 'हम अपने नैरियट बनवॉय पोर्टफोलियो में द रिट्ज कार्लटन जयपुर के रणनीतिक समावेश का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं, जिससे जयपुर के जीवंत शहर में हमारी उपस्थिति मजबूत हो गई है, जहां वर्तमान में हमारे पास पांच परिचालन होटल हैं।' गुरनानी रिसॉर्ट्स एंड होटल्स के साथ हमारा सहयोग भारत के प्रति हमारी स्थायी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, इस महत्वपूर्ण अवसर पर गुरनानी समूह के अध्यक्ष मोहन दास गुरनानी ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े आतिथ्य समूह मैरियट इन्टरनेशनल' के साथ यह रणनीतिक सहयोग करना हमारे लिये खुशी की बात है गुरनानी ग्रुप के साथ साझेदारी में स्वागत करते हुए हमें यकीन है कि यह एक ऐसे सहयोग की शुरुआत का प्रतीक होगा जो निकट भविष्य में और भी मजबूत होगा।
रिट्ज कार्लटन मैरियट इन्टरनेशनल के सबसे प्रतिष्ठित ब्राण्डों में से एक है जो कि अपने स्वयं के उच्च स्तर के बेहतर सेवा मानकों और उत्कृष्ट गुणवत्ता के इतिहास को संचालित करता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
