Pratahkal-Maharashtra-Mumbai-Fagotsav
मुंबई । लक्ष्मणगढ़ प्रवासी परिषद मुम्बई (Mumbai) ने मलाड में "देवर म्हारो रे फागोत्सव 2024" (Fagotsav) कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रवासी समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश मुरारका, दिनेश सोमाणी, विष्णु चुडीवाला सहित परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। आचार्य महेंद्र ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। वृन्दावन से आये आकाश ठाकुर एवं रासमंडल द्वारा मोर नृत्य, व्रज होली, लट्ठमार होली, फूल होली की प्रस्तुति दी। विनोद शर्मा, प्रदीप पारीक व पार्टी ने धमाल व राजस्थानी लोकगीत व लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। संस्था के मुरारी बजाज, बिहारी लढ्ढा, विनोद तिवाडी, श्रीकिशन बैरागडा, श्रवण जाजोदिया, सुनील पुरोहित, विष्णु शर्मा, श्याम शर्मा, सीताराम पुजारी, सुलोचना बैरागडा, कुसुम बजाज, उमा लढ्ढा, मधु पुरोहित सहित युवा सीए फोरम व अन्य समितियों का सहयोग रहा।

Editorial

Editorial

Next Story