Chief Justice DY Chandrachud - Pratahkal
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनावी बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) वकील मैथ्यू नेदुम्पारा पर भड़क गए। चीफ जस्टिस ने बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान नेदुम्पारा से कहा कि आप मुझपर चिल्लाइए मत। अगर आपको याचिका दाखिल करनी है तो आवेदन दीजिए। हम यहां आपकी सुनवाई के लिए नहीं बैठे हैं। नेदुम्पारा ने सुनवाई के दौरान कहा कि पूरा फैसला नागरिकों के पीठ पीछे दिया गया। नेदुम्पारा इस दौरान लगातार बोलते रहे। जब जस्टिस बी आर गवई ने कहा क्या आपको मानहानि का नोटिस चाहिए?
चीफ जस्टिस ने कहा कि हम आपके लिए अपवाद नहीं बना सकते हैं। ये फैसला सबके लिए है। जस्टिस गवई ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि इस मामले की सुनवाई चल रही है। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि आप यहां तब आए जब फैसला दिया जा चुका है। हम अभी आपकी सुनवाई नहीं कर सकते हैं।
इसी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष अधीश अग्रवाल ने स्वतः संज्ञान के लिए याचिका दाखिल की। इस पर चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मिस्टर अग्रवाल आप एक वरिष्ठ वकील के अलावा एससीबीए के अध्यक्ष भी हैं। आपको प्रक्रिया की पूरी जानकारी है। आपने मुझे पत्र भी लिखा है। ये सब पब्लिसिटी के लिए है। इसको रहने दीजिए। मैं इसपर कुछ कहना नहीं चाहता हूं।
Editorial

Editorial

Next Story