✕
कंचन सिंघवी को मेवाड़ महिला मंडल की कमान
By EditorialPublished on
मेवाड़ महिला मंडल (Mewar Mahila Mandal) मुंबई (Mumbai) के चुनाव शनिवार को मेवाड़ भवन (Mewar Bhawan) गोरेगांव (Goregaon) में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी बीबी लोढा़ ने संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध कंचन सिंघवी (Kanchan Singhvi) के नाम की घोषणा की। सिंघवी ने महामंत्री लीला खरवड़ व कोषाध्यक्ष लीला सांखला को मनोनीत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकाल में संस्कृति व संस्कारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेगी। उन्होंने अपनी योजना को मिशन संस्कार सौ

x
मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल (Mewar Mahila Mandal) मुंबई (Mumbai) के चुनाव शनिवार को मेवाड़ भवन (Mewar Bhawan) गोरेगांव (Goregaon) में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी बीबी लोढा़ ने संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध कंचन सिंघवी (Kanchan Singhvi) के नाम की घोषणा की। सिंघवी ने महामंत्री लीला खरवड़ व कोषाध्यक्ष लीला सांखला को मनोनीत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकाल में संस्कृति व संस्कारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेगी। उन्होंने अपनी योजना को मिशन संस्कार सौरभ नाम दिया। चुनाव समिति व महिला मंडल ने दिवंगत संतोष बेन सिंघवी की जगह संरक्षक पद पर हेमलता हिंगड को मनोनीत किया।
_202403181023236816.jpg)
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी ललिता सोनी, बेबीबेन डागलिया, लाजवंती वडाला, कंचन एस सिंघवी, विजयलक्ष्मी चंडालिया, अंजना तांतेड़ सहित संघ संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, सचेतक हरकलाल लोढा़, महामंत्री महावीर तातेड, इंद्रमल वडाला, शांतिलाल राठौड़, लोकेश सिंघवी, राठौड़, अनिल पालरेचा, जयप्रकाश छाजेड़ आदि की उपस्थिति रही। चुनावी प्रक्रिया के संपादन में चुनाव समिति के नवरतन सोनी, सुनिल कोठारी, महेश डागलिया, राजेंद्र चपलोत, जीतेन्द्र लोढा़, लोकेश कोठारी, शुभम कोठारी, विकास बदामा, आशीष बडाला, विवेक डाँगी, रिषभ हिंगड़, एकता डागलिया आदि सक्रिय रहे।
Next Story
Related News
X

