Holi
मुंबई। ठाणे (Thane) में सैफरॉन ग्रुप (Saffron Group) द्वारा होली (Holi) पर लोकगीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भिवंडी (Bhiwandi) के रसिया ग्रुप (Rasiya Group) द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में आए रसिकों ने रसपान किया। ग्रुप के ओमप्रकाश सोमानी ने बताया कि इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष मधुसूदन गांधी, उपाध्यक्ष दिनेश सोमानी, थाना जिला अध्यक्ष महेश सोनी एवं थाना माहेश्वरी समाज अध्यक्ष डॉ संतोष राठी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन गांधी ने राजू तापड़िया को अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा (All India Maheshwari Mahasabha) की कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया। ग्रुप के मनोज डुढानी एवं शिव मूंधड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Editorial

Editorial

Next Story