✕
मौसी बनने के लिए सुपर एक्साइटेड दीपिका की बहन
By EditorialPublished on
बी -टाउन कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। | कपल ने पिछले महीने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।

x

बी -टाउन कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। | कपल ने पिछले महीने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कार्ड के जरिए अनाउंस किया था कि दोनों जल्द ही एक बेबी का स्वागत करने वाले हैं। प्रेग्नेंट दीपिका अपने पहले बच्चे को इसी साल सितंबर में जन्म देंगी। होने वाली मौसी अनीशा पादुकोण ने अपनी बहन की प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ी है। प्रोफेशनल गोल्फर अनीशा पादुकोण, दीपिका की छोटी बहन हैं। दीपिका और अनीशा के बीच बहुत प्यार है, जो अक्सर जगजाहिर होता रहता है। ऐसे में पहली बार मौसी बनने जा रहीं अनीशा बहन की प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। दिए इंटरव्यू में अनीशा ने अपनी खुशी जाहिर की है। दीपिका की बहन ने अपनी भावनाओं को बयां करते हुए कहा, "बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। फर्स्ट टाइम फीलिंग है।" अनीशा पादुकोण ने यह भी बताया कि होने वाले बेबी को कौन सबसे बिगाड़ेगा, रणवीर सिंह या दीपिका ? अनीशा ने जीजू रणवीर का नाम लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
