✕
मुख्यमंत्री शर्मा कल उदयपुर में
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) मंगलवार को उदयपुर (Udaipur) आ रहे है। वे उदयपुर में उदयपुर, चित्तौड़ और बांसवाड़ा लोकसभा के कलस्टर कार्यकर्ताओं की और कोर कमेटी की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (C.P. Joshi) भी मौजूद रहेंगे।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) मंगलवार को उदयपुर (Udaipur) आ रहे है। वे उदयपुर में उदयपुर, चित्तौड़ और बांसवाड़ा लोकसभा के कलस्टर कार्यकर्ताओं की और कोर कमेटी की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (C.P. Joshi) भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.35 पर उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से कार द्वारा ओपेरा गार्डन पहुंचेंगे, जहां पर दोपहर 2.25 बजे उदयपुर, चित्तौड़ और बांसवाड़ा लोकसभा के कलस्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। यहीं पर तीन बजे उदयपुर, चित्तौड़ और बांसवाड़ा लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। 3.05 बजे यहां से कार द्वारा रवाना होकर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से हैलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यकर्ता बैठक की तैयारियों में जुट गए है।

Editorial
Next Story
Related News
X
