✕
लेन-देन में जानलेवा हमला करने में आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने पैसों के लेन-देन के चलते एक युवक पर लोहे के हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल करने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने पैसों के लेन-देन के चलते एक युवक पर लोहे के हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल करने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि 23 फरवरी सोहनलाल पुत्र मोतीलाल टेलर निवासी गंदोली मावली ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई सुनिल पुत्र मोतीलाल टेलर निवासी गन्दोली जो गोविन्द सिंह रांव से पैसे मांगता था। इन पैसो के लेनदेन मे उसको फोन किया तो उसके भाई को ट्रांसपोर्ट नगर प्रतापनगर में पैसे लेने के लिए बुलाया। वहाँ पर गोविन्द सिंह व अन्य दो लोग पहले से घात लगा कर बैठे थे। जैसे ही उसका भाई वहां पहुँच कर गाडी से उतरा उसके पास गया और पैसो का तकाजा किया उतने मे गोविन्द सिंह ने अपने पास छुपाई हुई टाईलिवर से सिर मे जान से मारने की नीयत से मार दी, जिससे उसका भाई बेहोश होके वही गिर गया। सुनील के साथ लडके थे जो गाडी में बैठे थे, उन्होने देखा और सुनिल को बचाने के लिए गए तो गोविन्द सिंह राव और अन्य दो लोग टाईलिवर वही छोड भाग गए। दोनो दोस्तो ने सुनिल को हास्पीटल पहुँचाया और परिवारजन को सूचित किया। इस पर वह हॉस्पीटल आया और वहां देखा कि उसके भाई का सिर फटा हुआ था और वह बेहोश था, जिसे एमबी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई पर्वत सिंह, कांस्टेबल इन्द्राज, सज्जन सिंह, महिला कांस्टेबल अनिता की टीम ने जांच करते हुए गोविन्द सिंह पुत्र वक्तावर सिंह निवासी सरवणिया कानोड हाल श्रीनाथ काम्पलेक्स झरनो की सराय देबारी को गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त हथियार लोहे का टाई लिवर बरामद किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
