✕
स्पेक्ट्रम स्वरांजलि क्लब ने किया होली का धमाल
By EditorialPublished on
सुरों की लहराती बयार में ताल के संग अजमेर रोड (Ajmer Road) पर स्थित एक प्रीमियम होटल में एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। जहां स्पेक्ट्रम स्वरांजलि कपल क्लब (Spectrum Swaranjali Club) ने गायन की प्रस्तुति के माध्यम से होली (Holi) का महामेला आयोजित किया। यहां संगीत के बेहतरीन नगमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहां 25 से अधिक प्रतिभाशाली गायकों ने एकत्रित होकर साथ गाया। यह क्लब गायकों के लिए एक साहसिक मंच प्रदान करता है, जो उन्हें अपनी प्रतिभा का परिचय देने का अवसर प्रदान करता है। अधिकांश गायक ऐसे

x
जयपुर (का.सं.)। सुरों की लहराती बयार में ताल के संग अजमेर रोड (Ajmer Road) पर स्थित एक प्रीमियम होटल में एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। जहां स्पेक्ट्रम स्वरांजलि कपल क्लब (Spectrum Swaranjali Club) ने गायन की प्रस्तुति के माध्यम से होली (Holi) का महामेला आयोजित किया। यहां संगीत के बेहतरीन नगमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहां 25 से अधिक प्रतिभाशाली गायकों ने एकत्रित होकर साथ गाया। यह क्लब गायकों के लिए एक साहसिक मंच प्रदान करता है, जो उन्हें अपनी प्रतिभा का परिचय देने का अवसर प्रदान करता है। अधिकांश गायक ऐसे थे जिन्होंने पहली बार मंच पर कदम रखा, और उनके गाए गाने ऐसे शानदार थे कि दर्शक नाचने के आनंद से अपने आप को रोक नहीं पाए. इस रोमांचक आयोजन से समाज में होली के प्रति रूचि को उजागर किया और गायन के माध्यम से समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया।
Next Story
Related News
X

