rajasthan roadways - pratahkal
जयपुर (प्रा.सं.)। नई दिल्ली में राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ (ASRTU) द्वारा आयोजित 64वें वार्षिक सम्मेलन में राजस्थान रोडवेज को राष्ट्रीय सार्वजनिक बस परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव व रोडवेज अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि रोडवेज की तरफ से कार्यकारी निदेशक यांत्रिक रवि सोनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। निगम को यह पुरस्कार कार्मिकों की बेहतर उत्पादकता और रोड़वेज के यांत्रिक शाखा द्वारा बेहतर डीजल एवरेज देने के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में देश भर के सार्वजनिक बस परिवहन उपक्रम ने भाग लिया जहां विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले उपक्रमों को पुरुस्कृत किया गया। रोडवेज को यह अवार्ड 'ईधन दक्षता' श्रेणी और 'कर्मचारियों की उत्पादकता' श्रेणी में दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story