WPL Final 2024
WPL Final 2024 नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) (डब्ल्यूपीएल) 2024 के फाइनल में पहुंचने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) (RCB) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) (MI) को हराकर फाइनल का टिकट हासिल करने के बाद कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं। वहीं दूसरी तरफ हार का सामना करने वाली MI की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) अपने ग़म को छिपाती नजर आईं।
आरसीबी ने शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई को मात्र 5 रन से हराया। मैच के बाद स्मृति मंधाना ने भावुक होते हुए कहा, "अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "यह जीत हमारे लिए बहुत बड़ी है। आखिरी ओवरों में गेंदबाजों और फील्डर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया।"
अब रविवार को होने वाले फाइनल में आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
Editorial

Editorial

Next Story