✕
निर्दलीय विधायक का शिवसेना को समर्थन
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले की बयाना विधानसभा क्षेत्र (Bayana Assembly constituency) की निर्दलीय विधायक डॉ ऋतु बनावत (Dr. Ritu Banawat) ने शिवसेना (Shiv Sena) को समर्थन दिया। शुक्रवार को विधायक बनावत ने मुंबई (Mumbai) में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की उपस्थिति में शिवसेना को समर्थन दिया।

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई । राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले की बयाना विधानसभा क्षेत्र (Bayana Assembly constituency) की निर्दलीय विधायक डॉ ऋतु बनावत (Dr. Ritu Banawat) ने शिवसेना (Shiv Sena) को समर्थन दिया। शुक्रवार को विधायक बनावत ने मुंबई (Mumbai) में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की उपस्थिति में शिवसेना को समर्थन दिया। बनावत ने कहा कि मुझे विश्वास है कि शिवसेना की रीति - नीतियों पर अपने क्षेत्र के लिए और बेहतर कर पाऊंगी। बयाना रूपवास परिवार के लिए मेरा समर्पण, मेरी निष्ठा और स्नेह निरंतर मजबूत होगा। इस अवसर पर शिवसेना सांसद राहुल शेवाळे, शिवसेना राजस्थान प्रमुख लखनसिंह पंवार, सचिव सुशांत शेलार, उपनेता काला शिंदे, विभाग प्रमुख संध्या वाढावकर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमत्री शिंदे ने बयाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए पांच एंबुलेंस देने की भी घोषणा की।
Next Story
Related News
X

