madras high court gave permission - pratahkal
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का 18 मार्च को कोयंबटूर में एक रोड शो भी प्रस्तावित था जिसे लेकर राज्य सरकार (State Government) ने पहले इजाजत नहीं दी थी। सुरक्षा कारणों की वजह से रोड शो को हरी झंडी नहीं दिखाई गई। लेकिन अब मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) ने प्र.म. मोदी को कोयंबटूर में रोड शो करने की इजाजत दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि 3.6 किलोमीटर लंबा रोड शो पहले से ही प्रस्तावित था, भाजपा चाहती थी कि वो रोड शो कोयंबटूर से शुरू हो। लेकिन लोकल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर उस रोड शो मंजूरी नहीं दी। इसके ऊपर यहां तक कहा गया कि आम लोगों को उस रोड शो की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं, ऐसे में इजाजत नहीं दी जा सकती। लेकिन भाजपा मद्रास हाई कोर्ट गई और वहां से तुरंत ही उस रोड शो की इजाजत भी मिल गई है। वैसे प्र.म. शुक्रवार को केरल दौरे पर भी गए थे। उनकी तरफ से वहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया गया।
उन्होंने एक तरफ जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा तो वहीं साथ में यूडीएफ और एलडीएफ को भी आड़े हाथों लिया। प्र.म. मोदी ने कहा कि केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं। केरल की संस्कृति शांति को बढ़ावा देती है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ राजनीतिक हिंसा में विश्वास करते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story